भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मप्र पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है, कभी भी आचार संहिता और मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है।12 नवंबर 2021 को वीडियों कांफ्रेंसिंग के दौरान आयोग (State Election Commission Bhopal) के सचिव बसंत प्रतापसिंह ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक जिले में बनने वाले मतदान केन्द्रों का सत्यापन कार्य आगामी 3 दिनों में करवाकर उसकी रिपोर्ट भेजी जाये।वही बड़वानी कलेक्टर ने सभी मतदान केन्द्रों का सत्यापन नही करवाने वाले अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।


0 Comments