Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रामपुरा पुलिस द्वारा चेक बाउंस मामले के अलग अलग 2 स्थाई वारंटी तामील करने में मिली सफलता


नीमच श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच श्री सूरजकुमार वर्मा के निर्देशन मे एवं अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुदरसिंह कनेश तथा अअपु महोदय मनासा श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह चौहान की टीम द्वारा फरार स्थाई वारंटीयो की धरपकड अभियान के तहत न्यायालय नीमच के प्रकरण क्रमांक 111/15 धारा 138 NI act में स्थाई वारंटी  फरार चल रहै थे । फरार स्थाई वारंटी गोपाल पिता रमेशचंद्र दर्जी निवासी दर्जी मोहल्ला रामपुरा व न्यायालय नीमच के प्रकरण क्रमांक 697/19 धारा 138 NI एक्ट में चल रहे फरार स्थायी वारंटी विनोद कुमार पिता नंदलाल राठौर निवासी मोची मोहल्ला बाद बाज़ार रामपुरा को आज दिनांक 13.11.2021 गिरफ्तार कर न्यायालय नीमच पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया उक्त कार्यवाही मे ‍थाना रामपुरा टीम सउनि राजेश वसुनिया,  सउनि चेनराम हाड़ा, प्रआर 18 मनोज चौहान, आर 358 विजय बहादुर, आर 370 अर्जुन डामोर, आर 438 प्रकाश बिष्ट व आर 369 सुरेंद्र सिंह  की रही 

Post a Comment

0 Comments