नीमच पूजन के पश्चात गौमाता को सभी सदस्यो द्वारा हरा चारा खिलाया गया राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के संभाग अध्यक्ष रोशन वर्मा ने गोपाष्टमी के पर्व पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि गौमाता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है सभी को गौमाता की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए साथ ही राष्ट्रीय गौ सेवा संघ द्वारा जिले में जो गौ सेवा कार्य किया जा रहा है वो सरहानीय है राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष श्री राहुल राठौर ने बताया कि समस्त कार्यकर्ता सेवाभाव का संकल्प लेकर गौमाता की सेवा में लगे है जिसके अंतर्गत आज गौशाला में जाकर गौमाता का पूजन व हरा चारा खिलाया गया इस अवसर जामनालाल अहीर, गणपतसिंह राजपूत, विनोद पाटीदार, राहुल गृर्जर, अजय जैसवार, पीयूष निगम, क्रिश पंवार, शुभम नामदेव, मोहित सोनी, राहुल खराड़ी, राकेश मेघवाल सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 Comments