Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

दो महीने में पंकज मुजावदिया (एलजी) की अपने घर कांग्रेस में वापसी शामगढ कांग्रेस नेताओ की रणनीति के आगे भाजपा हुई चारों खाने चित, शीघ्र ही और भी बड़े उलटफेर के संकेत


मन्दसौर- शामगढ तत्कालीन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज मुजावदिया ने दो महीने पहले कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी, लेकिन भाजपा की  विचारधारा में अपने आपको ढाल नही पा रहे थे, अंदर ही अंदर विचलित होकर तुरंत देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी का दामन वापस थाम लिया। विदित हो कि दो माह में ही पंकज मुजावदिया ने भाजपा की रीति नीति को नकारते हुवे घर वापसी करते हुवे एकता और अखंडता का संदेश देने वाली अपनी पार्टी कांग्रेस की सदस्यता ले ली, आज मन्दसौर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवकृष्ण पाटिल ने पंकज मुजावदिया को कांग्रेस की सदस्यता पुनः दिलवाई, इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातड़िया, महेन्द्र गुर्जर, हनीफ शेख  सहित शामगढ के कांग्रेस नेता प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मुजावदिया, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संग्राम सिंह कुरावन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश पाटीदार, कमलेश "सोनू" जायसवाल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र पोरवाल, आई.टी सोशल मीडिया विभाग जिलाध्यक्ष डॉ.शौकत मंसूरी, पूर्व पार्षद निलेश संघवी, मनीष मुजावदिया के.जी, विशाल डाबी आज सभी इन्हें लेकर मंदसौर पहुँचे और कांग्रेस की सदस्यता दिलवाकर घर वापसी करवाई, विगत दो माह से सभी कांग्रेस नेता इस हेतु प्रयास में लगे थे।

Post a Comment

0 Comments