प्रधानमंत्री मृदा परीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत आलोट विधानसभा के ताल में मयूर होटल में किसानों की एक संगोष्ठी का आयोजन क्षेत्र के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोद, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह यादव, राजेश परमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालसिंह डोडिया ,दिशा समिति रतलाम के सदस्य तूफान मालवीय, आदि के आतिथ्य में किया गया जिसमें चयनित ग्राम पाटन, शेरपुर,बोरखेड़ी के साथ आलोट विकासखंड के 250 किसानों ने भाग लिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत ने कहा कि किसानों को शासन की योजना का लाभ लेते हुए आधुनिक खेती की ओर अग्रसर होना पड़ेगा तभी हमारे हरित क्रांति का सपना पूरा होगा उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों के हितों के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ क्षेत्र के सभी किसानों को लेना चाहिए इस अवसर पर रबी कार्यक्रम 2021,2022 के अन्तर्गत 15 किसानों को प्रतीक स्वरूप सरसो के बीजों का वितरण किया गया साथ ही 4 चयनित किसानों की स्वाइल हेल्थ कार्ड का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया गया इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ एस,बी,शर्मा एवं डॉआर भदोरिया द्वारा किसानों को लसुहन एवं प्याज की उन्नत किस्मों तथा मिट्टी परीक्षण कर उसके हिसाब से ही उर्वरक की मात्रा निर्धारित करना चाहिए ताकि फसलों को नुकसान ना हो ओर ज्यादा पैदावार हो सके डॉ पचोरी ने खेती के साथ-साथ पशुपालन पर भी किसानों का ध्यान आकर्षित किया ताकि इससे किसानों को अलग से इनकम हो सके कार्यक्रम का संचालन अनुविभागीय अधिकारी जावरा श्री छारी द्वारा एवं आभार सुनील व्यास ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा माना गया इस अवसर पर प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बलराम सिंह चंद्रावत द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर आलोट विकासखंड के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अशोक दामोदरे , श्री बलराम महोरा, रामचंद्र निनामा आत्मा परियोजना के दीपक बकवाले,बी,टी,एम् नाथूलाल यादव, ए,टी,एम्, श्री महेन्द्र गोड,श्री आनंदराव मलकापुरकर, इंदर सिंह मयडीया श्री बंडू सिंह अलावा आदि उपस्थित थे इस अवसर पर गणेश बीज उत्पादक सहकारी समिति अक्या खुर्द द्वारा एवं श्री राम मशीनरी रतलाम द्वारा कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगा कर है किसानों की जानकारी दी गई उक्त प्रदर्शनी का अतिथियों ने भी अवलोकन किया


0 Comments