Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ताल जावरा रोड चंबल नदी के समीप हुआ एक्सीडेंट ,एक की मौके पर ही मृत्यु ,एक गंभीर रूप से घायल


आलोट-रविवार की शाम को ताल जावरा रोड  चंबल नदी पर   दो पहिया वाहन का एक्सीडेंट हो गया ,जिसमें मौके पर ही वाहन सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति  घायल हो गया । सूचना मिलते ही ताल पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक  मोहन भाटी मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ताल पर लाया गया जहां पर उसका प्राथमिक उपचार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नदीम खान द्वारा करते हुए घायल को जिला चिकित्सालय रतलाम रेफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को एक दो पहिया वाहन  पर दो युवक सवार थे कि ताल जावरा रोड जावरा आगर टू लैंन  चंबल नदी  ताल पर उक्त वाहन का अचानक एक्सीडेंट हो गया ,एक्सीडेंट किसने किया, किस वाहन से हुआ ?फिलहाल समाचार लिखे जाने तक कारण का पता नहीं चला  ?परंतु उक्त घटना में विक्रम सिंह पिता बापू सिंह आयु करीबन  30 वर्ष निवासी जलोदिया आलोट के लगभग की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई  व  शंभू सिंह पिता गोवर्धन सिंह  निवासी जलोदिया आलोट घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है ,फिलहाल मामला जांच में है।

Post a Comment

0 Comments