सिंगोली! जावद विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश जी सकलेचा की पहल पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगोली में मैथ्स और बायोलॉजी के छात्र छात्राओं को JEE ओर NEETकी तैयारी करने हेतु टेबलेट वितरण किये गए इस टेबलेट वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम अद्यक्षता तहसीलदार देवेंद्र कच्छावा, विशेष अतिथि भाजपा जिला मंत्री सुनीता मेहता, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, नगर भाजपा उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, नगर महामंत्री सुरेश जैन भाया, मंडल उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, मंडल मंत्री सुनील सोनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनीता महेश्वरी, मंडल मंत्री रुक्मणी व्यास, राकेश महेश्वरी आदि के आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात प्राचार्य राजेंद्र जोशी द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि व जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम द्वारा अपने उद्बोधन में कहा क्षेत्र के विधायकओर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा जी द्वारा बच्चों की शिक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है बच्चों को पढ़ाई करने में कही भी दिक्कत नही आये जिसमें पूरे मध्यप्रदेश में जावद विधानसभा मैं डिजिटल पढ़ाई करवाई जा रही है आज पूरे जावद विधानसभा क्षेत्र में 244 टेबलेट वितरण किए जा रहे हैं जिसमें आज सिंगोली कन्या स्कूल में 52 टेबलेट यहां बच्चों को वितरित किए गए हैं आप सभी छात्र छात्राएं इस टेबलेट का उपयोग कर अपना भविष्य बनावे इस अवसर पर तहसीलदार देवेंद्र कच्छावा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता मेहता, नगर भाजपा उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राज कुमार मेहता, ने भी बच्चों को संबोधित किया इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और शिक्षिकाएं भी उपस्तिथ थे कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी कारपेंटर ने किया आभार संस्था प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने माना


0 Comments