Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

श्रीरामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती है-संत श्री केदार जी महाराज आज कैबिनेट मंत्री श्री सकलेचा के आतिथ्य में होगा श्री राम कथा का समापन


रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती है। भगवान को पाने के लिए मन की सुंदरता आवश्यक क्योंकि आत्मा की सुंदरता ही हमें परमात्मा से मिलाती है उक्त आशय के विचार व्यास पीठ पर विराजित  संत श्री केदार जी महाराज ने गोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर रतनगढ़ में चल रही रामकथा के आठवें दिन भक्तों के बीच कहीं। संत श्री ने बताया कि मेरे ठाकुर जी अपने भक्तों को जितना चाहिए उतना अवश्य देते हैं। चींटी को कण और हाथी को मण देकर सभी की पूर्ति करते हैं।अर्थात जिसको जितना चाहिए।संत श्री ने आगे बताया कि पहले सतयुग में भजन होता था फिर भोजन किंतु अब कलयुग में पहले भोजन फिर भजन होने लगे हैं। रावण भी अति बलवान बुद्धिमान और शास्त्रों का बहुत बडा ज्ञाता होने के साथ ही राम भक्त भी था इसीलिए रावण को मुक्ति देने के पति पर अवतार लिया। श्री कृष्ण भी दीन हीन भक्त सुदामा को लेने के लिए महल के बाहर नंगे पैर दौड़े चले आए। संत श्री ने कहा कि 'जाको प्रभु दारुण दुख देही, वाकी मती पहले ही हर लेही' अर्थात भगवान जिन्हें दुख देना चाहता है उनकी मती बुद्धि पहले ही हर लेता है। मनुष्य के काम क्रोध मद लोभ यदि नष्ट नहीं हो तो भक्ति प्राप्त नहीं होती। संत श्री ने कहा कि कभी भी इन नो व्यक्तियों का कभी विरोध नहीं करना चाहिए एक अपने गूढ़ रहस्य जानने वाले भेदी से,शस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति से, मूर्खो से,धनवान से, बलवान से, वेद्य अर्थात डॉक्टर से, कुल का वर्णन करने वाले भाट से,कवि और रसोईया से कभी विवाद और विरोध नहीं करना चाहिए क्योंकि यह अपनी बुद्धि से कभी भी आपका बडा नुकसान कर सकते हैं। संत श्री ने कथा के आठवें दिन सूर्पणखा का प्रसंग,रावण द्वारा माता सीता के हरण और भगवान की माया का वर्णन किया अतिथियो ने संत श्री से लिया आशीर्वाद आज महाआरती के अवसर पर तेजसिंह राजपूत अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी जावद, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विनोद आचार्य कुकड़ेश्वर,डॉ. राजेश सोलंकी रतनगढ़, बालकृष्ण सोलंकी डिकैन, बाबुलाल चारण गरवाडा, मुरलीधर पाराशर, श्रवणसिंह राजपूत,शिक्षक राजेश शर्मा,विजय भाटी, डॉ.दिपक कारपेंटर, सूरजमल धाकड पूर्व सरपंच नीम का खेड़ा आदी अतिथियों ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना की संत श्री द्वारा सभी का कुमकुम तिलक एवं रामनामी दुपट्टा ओडाकर आशीर्वाद दिया आज कथा के समापन में कैबिनेट मंत्री सकलेचा का होगा आगमन श्री गोरेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर चल रही नौ दिवसीय रामकथा के समापन अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा दोप.2:30 बजे भक्तों के बीच पहुंचकर व्यास पीठ पर विराजित संत श्री का आशीर्वाद लेंगे 125 किलो महाप्रसादी का लगेगा भोग श्री राम कथा के समापन के अवसर पर महाआरती के पश्चात गोपाल सोनी दिल्ली वालों की ओर से 125 किलो महाप्रसादी का भोग लगाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments