रतलाम, मध्यप्रदेश के रतलाम में गुरुवार सुबह पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद 7-8 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। प्लास्टिक पाइप का यह गोदाम मोहन नगर क्षेत्र में रिहायशी इलाके और पेट्रोल पंप के पास था। एहतियातन गोदाम के आसपास के कुछ घरों को खाली कराया गया था। राहत की बात ये है कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है मोहन नगर के कुछ घर भी आग और धुएं से प्रभावित हुए। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें और धुआं शहर में 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई देते रहे। यह गोदाम पगारिया ट्रेडर्स का है, जिसमें कृषि उपयोग के PVC पाइप और केबल रखी हुई थीं आग बुझाने में डीडी नगर थाना प्रभारी झुलसे गोदाम के पास पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाके तक आग न फैले, इसके लिए पुलिस प्रशासन और दमकल कर्मी दो घंटे तक आग बुझाने में जुटे रहे। आग बुझाने और इलाके से लोगों को बाहर निकालने के दौरान डीडी नगर थाना प्रभारी अशोक निनामा का हाथ झुलस गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया ओवर ब्रिज का काम पुरा नही होने और शहर के दूर दराज़ के अन्य रास्तो से आने पर दमकल को काफ़ी परेशानी का सामना पडा रिहायशी इलाका और सुभाष नगर ओवर ब्रिज का काम बंद होने की वजह और काम अदर मे पड़े रहने से दमकल की गाडी को भी शहर अन्य रास्तो से घूम कर जाने की वजह से आग बुझाने में दमकल टीम को खासी मशक्कत भी करनी पड़ी। फिलहाल, आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।


0 Comments