Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना सीतामऊ पुलिस की कार्यवाही, कंटेनर ट्रक से 20 केडे गौवंश एवं 60 लीटर अवैध शराब बरामद, 02 आरोपी पुलिस गिरफ्त में


मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन में मंदसौर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा श्री महेन्द्र तारनेकर अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री शेरसिंह भूरिया अनु0 अधिकारी पुलिस सीतामऊ के मार्गदर्शन में एक कंटेनर ट्रक में अवैध रूप से भरकर ले जा रहे 20 केडे गौवंश एवं 60 लीटर अवैध शराब बरामद कर 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 15.10.21 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस थाना सीतामऊ द्वारा थाना सीतामऊ के सामने मन्दसौर सुवासरा रोड़ पर नाकाबंदी कर कंटेनर ट्रक क्रमांक UP 21 BN 3384 मे अवैध रुप से गोवध हेतू परिवहन किये जा रहे गोवंश कुल 20 केड़ो व अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 60 लीटर कीमती 6000 रुपये व एक HR65A4958 की नम्बर प्लेट आरोपीगण 1.मंजुर पिता शकुर खा पेमला नियारगर मुलतानी उम्र 28 साल निवासी बोतलगंज हा.मु. खानपुरा मंदसोर 2. अकबर पिता बाबु खा जाती मुलतानी नियारगर उम्र 24 साल निवासी बरखेडा कला के कब्जे से जप्त किये गये। आरोपी ने पुछताछ पर बताया कि उक्त गोवंश बोतलगंज के पास नीमच मन्दसौर हाईवे  से भरकर लाये थे तथा गोवंश को वध हेतु धार कानवन होते हुए धुलिया महाराष्ट्र ले जा रहे थे । प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 788/21 धारा धारा 4,6,9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधि. 11 डी पशु क्रुरता अधि.व 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम :- 1.मंजुर पिता शकुर खा पेमला नियारगर मुलतानी उम्र 28 साल निवासी बोतलगंज हा.मु. खानपुरा मंदसोर 2. अकबर पिता बाबु खा जाती मुलतानी नियारगर उम्र 24 साल निवासी बरखेडा कला  जप्त मशरुका -  1. 20 केड़े किमती 50 हजार रुपये  2. एक कंटेनर ट्रक क्रमांक  UP 21 BN 3384 किमती 10 लाख रुपये 3. अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल 60 लीटर कीमती 6,000/- रुपये 4. HR65A4958 की नम्बर प्लेट पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरी0 दिनेश प्रजापति थाना प्रभारी सीतामऊ, उनि सतेन्द्र सैनी , उनि शुभम व्यास , आर 464 रँजीत सिह , आर 17 नरेन्द्र सिह ,आर कुल श्रेष्ठ 485 व प्र.आर.207 चालक विरेन्द्र सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments