जिला रतलाम के थाना दीनदयाल नगर के अंतर्गत पाइप गोदाम में भीषण आग लग गई थी जो तेजी से फेल रही थी । घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 14-10-2021 को प्राप्त हुई । उक्त सूचना प्राप्ति पर रतलाम जिले के डायल-100 वाहन क्र. 20 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया एवं दमकल विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात प्रधान आरक्षक नवीन पटेल और पायलेट शेख जावेद ने घटना स्थल पर पहुँच कर बताया की पाइप गोदाम में आग लग गई है मौके पर 7-8 दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार यह गोदाम मोहन नगर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास था । डायल-100 सेवा द्वारा तत्काल की गई कार्यवाही से आग पर समय पर काबू पाया गया ।


0 Comments