Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

किसानों के खेत कुओं पर लगी विघुत मोटरे एवं पाईप चोरी करने वाले 03 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे


नीमच जिला पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दरसिंह कनेश , अअपु मनासा श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के अभियान के तहत कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप तोमर व उनि निलेश सौलंकी मय टीम के द्वारा विघुत मोटर चोरी की घटनाओं को गंभीरतापुर्वक लेते हुये तत्परता से तीन आरोपियों प्रभुलाल पिता माँगीलाल गायरी निवासी नई ननोर , दिलखुश पिता कारुलाल भील निवासी नई ननोर तथा राजु पिता माँगीलाल बंजारा निवासी झीझरखेड़ा को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करते आरोपियों से विघुत मोटर एवं सिचाई के 25 पाईप कुल 35 हजार रुपये का मश्रुका बरामद करने में सफलता हासिल की घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.10.2021 को फरियादी सुरेश मेघवाल निवासी नई ननोर के खेत से 25 पाईप चोरी होने व दिनांक 15.10.2021  को फरियादी गोवर्धनलाल गायरी नि हामाखेड़ी के खेत के कुए से एक विघुत मोटर तथा दिनांक 15.10.2021 को फरियादी आजाद मुसलमान निवासी नई ननोर के खेत के कुए से एक विघुत मोटर अज्ञात चोरो द्वारा चुराकर ले जाने की रिपोर्ट की थी जिन पर पृथक-पृथक चोरी के अपराध अज्ञात आरोपीयो के विरुद्ध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शीघ्र पतारसी के प्रयास किये गये । जिसके दौरान ग्राम नई ननोर के प्रभुलाल पिता माँगीलाल गायरी तथा दिलखुश पिता कारुलाल भील निवासी नई ननोर तथा राजु पिता माँगीलाल बंजारा निवासी झीझरखेड़ा को हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करते उक्त आरोपियों द्वारा 25 पाईप तथा दो विघुत मोटर चोरी करना बताया बाद आरोपियों से 25 पाईप तथा दो विघुत मोटर कुल किमती 35 हजार रुपये की जप्त की गई इस कार्य मे थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक संदीप तोमर, उनि निलेश सौलकी, प्रआर 99 मनोज भाटी,प्रआर 296 बाबुलाल ,आर 488 संजय शर्मा, आर 446 भुरसिह, आर 465 विशाल गंगवाल ,आर 555 लालबहादुर, आर 139 विरेन्द्र सिंह,आर 447 संजय कुमार ,आर 569 अंकित जोशी,आर 565 जीवनराम,मआर 633 सविता सोलंकी ,आर चालक 432 राजेश तनान  का योगदान रहा है ।

Post a Comment

0 Comments