Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भव्य सदगुरु कबीर आश्रम मंदसौर जिले के गारियाखेडी ग्राम में बनेगा भूमिपूजन हुआ नाहरगढ मंदसौर जिले के मल्हारगढ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जग्गाखेडी(नाहरगढ) के गांव


गारियाखेड़ी में सदगुरु कबीर साध्वी आश्रम का बहुत जल्दी निर्माण होने जा रहा है । इस हेतु  दिनांक 17 सितंबर 2021 को मंदसौर नीमच प्रतापगढ़ जिले  के कबीर अनुयायियों की एक वृहत बैठक गांव गारिया खेड़ा में मालवीय समाज के वरिष्ठ समाजसेवी  निहालचंद मालवीय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। स्मरण रहे ग्राम नावनखेड़ी की श्रीमती रतनबाई पति मांगीलालजी तंवर मालवीय की सद प्रेरणा से उनके पुत्रगण  श्यामलाल, जुझारलाल, परशुराम, भेरुलाल, प्रभुलाल ने मिलकर अपनी भूमि में से 2100 वर्ग फिट भूमि सदगुरु कबीर साध्वी आश्रम के नाम दान दी निश्चित ही यह परिवार बधाई का पात्र है क्योंकि इस क्षेत्र में आसपास कहीं भी साध्वी आश्रम नहीं है इस आश्रम के बनने से समाज में एक नई जागृति आएगी और विशेषकर साध्वी आश्रम होने से महिला जगत में बौद्धिक जागृति का संचार होगा  सर्वप्रथम सदगुरु कबीर साहेब और बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला पंचायत मंदसौर के वरिष्ठ सदस्य  निहालचंद मालवीय,जनपद पंचायत मंदसौर के प्रधान  शांतिलाल मालवीय, नाथू लाल कबीरपंथी जग्गा खेड़ी, दशरथ मालवीय सचिव पहेड़ा, फकीरचंद मालवीय बड़ोद, अर्जुनसिंह मेहर सुवासरा, रामलालजी मालवीय प्रतापगढ , सावन कुमार मकवाना युवा जिला अध्यक्ष पाडलिया मारू,श्री बाबू भाई कैलाश मालवीय प्रतापगढ़,  गोपाल दोरवाडा, तुलसीराम मोवाई, रामचंद्र मालवीय साकतली, कालूराम बामनिया माऊखेड़ा, नरेंद्र मालवीय (फॉरेस्ट) मंदसौर, गोविंद मेहर सुवासरा, अशोक मालवीय लुनाहेड़ा, मुकेश मालवीय बिल्लोद, सुरेश चौहान जग्गाखेड़ी, मांगीलाल काचरिया जाट, कैलाश मालवीय बालागुड़ा आदि वक्ताओं ने बैठक में अपने विचार रखे और आश्रम निर्माण में अपने अमूल्य सुझाव दिए। बैठक में निम्न महानुभावों ने आश्रम निर्माण में  सहयोग राशि देने की घोषणा की: ₹5000  जुझार लाल नावनखेड़ी ,₹2100 रुपए सावन कुमार मकवाना पाड़लिया मारू, ₹2100 तुलसीराम  मोवाई राजस्थान, ₹2100 श्याम लाल  मालवीय चावली, 2100 रुपए  रामलाल  मालवीय चुपना प्रतापगढ़, 2100 रुपए  बना सिंह ठाकुर साहब जग्गाखेड़ी ,₹2100  रतन लाल  पानपुर ₹2100  कैलाश  बालागुड़ा, ₹5100 दशरथ  मालवीय सचिव पहेड़ा, 11001 रुपया रामचंद्र मालवीय साकतली,11001 कालू लाल बामनिया मऊखेड़ा ,₹2100 नरेंद्र  मालवीय फॉरेस्ट मंदसौर, 2100 रुपए भंवर लाल  सोलंकी जग्गा खेड़ी ,₹5000 श्री अर्जुन सिंह जी मेहर सुवासरा, ₹2100 मांगीलाल जी मालवीय काचरिया जाट ,₹5000 अशोक जी खींची पिपलिया मंडी ,₹5100 नाथू लाल जी कबीरपंथी जग्गाखेड़ी ,₹1100 पूनम चंद  आकोदड़ा ,₹2100 भागीरथ  मालवीय पीपल खूंटा,₹5100  शांतिलाल  मालवीय धारियाखेड़ी मंदसौर  ,₹15000 बाबू भाई कैलाश  पार्षद प्रतापगढ़ ,
₹2000  फकीर चंद मालवीय बड़ोद ,
₹1100 शांतिलाल जी गोवरी आक्याबिका ,रु5000 मुनिबाई,उदयराम खानुखेड़ा,
रु5051शांतिलालजी नावनखेडी, इस तरह से उपस्थित जनों ने कबीर साध्वी आश्रम निर्माण में अपना सहयोग प्रदान किया यहां यह उल्लेखनीय है कि ग्राम के प्रधान कैलाश चौहान  ने इस साध्वी आश्रम निर्माण में अपनी ओर से पूरा पूरा सहयोग करने की बात कही जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से उनका सम्मान किया बैठक में उपस्थित जनों के बीच भूमि दान दाताओं का पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया।  बैठक का सफल संचालन  श्यामलाल मालवीय चावली ने किया और आभार साध्वी दीपमाला  ने व्यक्त किया। सहभोज के बाद सद्गुरु कबीर साध्वी आश्रम निर्माण समिति का गठन किया गया जिसमें सर्वसहमति से  श्यामलाल  तंवर मालवीय नावनखेड़ी को अध्यक्ष नियुक्त किया बैठक में बडी संख्या मे कबीर अनुयायियों के साथ समाज बंधु  उपस्थित थे । यह जानकारी सावन मकवाना पाल्यामारू  ने दी । 

Post a Comment

0 Comments