Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

थाना जीरन को मिली सफलता अल्टो कार में परिवहन कर ले जाया जा रहा 02 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम जप्त,


नीमच पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री सुरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुन्दर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश मोहन शुक्ल के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक योगेन्द्रसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम जीरन द्वारा 02 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है घटना का संक्षिप्त विवरण-  दिनांक 18.09.2021 को वाहन चेकिंग के दौरान चेक करते आरोपी कन्हैयालाल पिता रूपचन्द्र उम्र 36 साल निवासी वार्ड नम्बर 15 गायरी मोहल्ला लालाखेड़ा थाना दलोदा जिला मन्दसौर के पास से अल्टो कार के फाटको के अन्दर से दो पारदर्शी थैलियों में भरा कुल 02 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम किमती 340000 रूपये एवं अल्टो कार नम्बर डच् 14 ब्ठ 2140  किमती 150000 रूपये व मोबाईल सैमसंग कम्पनी गैलेक्सी नोट 09 किमती 40000 को जप्त किया गया। प्रकरण में आरोपी कन्हैयालाल पाटीदार को गिर. किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अफिम के स्त्रोत के सम्बन्ध में अनुसंधान किया जा रहा है जप्त सामग्री-  02 किलो 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम मय अल्टो कार नम्बर  डच् 14 ब्ठ 2140 व मोबाईल किमती 530000 रूपये सराहनीय कार्य - उक्त कार्यवाही मे उनि आर.सी. खण्डेलवाल, प्र.आर 214 प्रकाश सिनम, प्र.आर. 60 प्रणव तिवारी, आर. 471 विवेक धनगर, आर. 552 लोकेन्द्र आर्य, आर. 415 विक्रम धनगर, आर. 430 धर्मेन्द्रसिंह, आर. 560 राजेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा 

Post a Comment

0 Comments