Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

नीमच अफीम फैक्ट्री के महा प्रबंधक IRS डॉ शशांक यादव की 55 दिन बाद ज़मानत, जेल से हुए रिहा

अफीम काश्तकारों से 16 लाख की अवैध वसूली के आरोप में ACB ने पकड़ा था अफीम के पट्टे जारी करने की एवज में किसानों से अवैध वसूली के करने के आरोप में जेल में बंद निलंबित IRS डॉ शशांक यादव को हाईकोर्ट ने जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद शशांक यादव को जेल से रिहा किया गया। शंशाक 55 दिन से जेल की सलाखों में कैद थे। हाईकोर्ट जमानत आदेश में लिखा कि 25-25 हजार की दो अलग अलग जमानत व 50 हजार का मुचलका पेश कर दे दो, जेल से रिहा कर दिया जाए।
हाईकोर्ट से जारी जमानत आदेश की मूलप्रति शुक्रवार को कोर्ट ACB कोर्ट में पेश की गई। इस आधार पर कोर्ट ने जमानत मुचलके तस्दीक करते हुए जेल से छोड़ने के लिए जेल अधीक्षक को भेज दिया। इस पर जेल अधीक्षक ने अवैध वसूली के आरोपी में बंद डॉ शशांक यादव को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया। डॉ शशांक यादव 23 जुलाई से जेल में बंद थे।

Post a Comment

0 Comments