जावद देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के जन्मदिवस को प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के आह्वान पर नमो ग्रुप द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जावद नमो ग्रुप द्वारा पौधरोपण किया और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया जिला उपाध्यक्ष संदीप बाफना ने बताया कि नमो ग्रुप मोदीजी से प्रेरणा लेकर सेवा ही संगठन के उद्देश्य से जीले में कार्य कर रहा है स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जैसे विभिन्न सामाजिक कार्य जिले भर में किये जा रहे है तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुँचाना है नगर अध्यक्ष अरुण ओझा ने बताया कि नमो ग्रुप द्वारा कई सामाजिक किये है मोदीजी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लेकर विभिन्न सामाजिक गतिविधयां नगर में की जा रही है इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संदीप बाफना, तहसील अध्यक्ष अर्जुन प्रजापत, नगर अध्यक्ष अरुण ओझा, तहसील उपाध्यक्ष रितेश शर्मा, वार्ड क्रमांक 13 अध्यक्ष अमन बैरागी, करण कोहली, मीडिया प्रभारी प्रदीप राठौर आदि नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Comments