Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

फायरिंग की घटना को अंजाम देना वाला मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार


प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक जिला प्रतापगढ़ श्री आदर्श सिधू के द्वारा चलाये जा रहे अपराधियों की धरपकड अभियान के तहत श्री चिरंजीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश आर.पी.एस पुलिस उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन मे श्री रविन्द्रसिंह थानाधिकारी थाना अरनोद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया घटना का विवरण: श्री दिलीप पिता बद्रीलालजी प्रजापत उम्र 38 वर्ष निवासी अरनोद पुलिस थाना अरनोद ने एक टाईपशुदा रिपोर्ट थाने पर उपस्थित होकर इस आशय की पेश की "मुझ प्रार्थी का भाई दीपक उर्फ विक्की प्रजापत निवासी रतलाम रोड अरनोद पर दिनांक 19.09.2021 को रात्री 9.45 बजे के आस पास बैठा हुआ था। मेरे को मेरे मोहल्ले का कनेष पिता चम्पालालजी गुर्जर निवासी अरनोद ने घर पर आकर बताया कि तुम्हारे भाई को किसी ने गोली मार दी है तो में उसके साथ तुरन्त अरनोद रतलाम रोड पर पहुंचा। मेरे भाई के दोनों पाँव पर खुन आ रहे थे। मैने उससे पूछा तो उसने बताया कि वो और उसका साथी जितेन्द्र गुर्जर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे कि अचानक अरनोद की तरफ से रतलाम की और जाने वाले मार्ग की तरफ मोटर साईकिल पर सवार जिस पर एक पिछे बैठा था। इसके पीछे बैठे व्यक्ति ने पिस्टल से लगातार मुझे जान से मारने की नियत से चार फायर किए। लेकिन मैने जैसे तैसे अपने आप को बचाते हुए भागने की कोशिश की तो दो फायर मेरे अलग-अलग पावँ पर लग गए । मोटर साईकिल चालक को में शकल से पहचान सकता हूँ था और फायर करने वाला उस्मान था जिसे मैनें पहचान लिया। यह दोनों देवल्दी गॉव के रहने वाले है। इस पर मैंने सभी की सहायता से पहले मेरे भाई दीपक को अरनोद हॉस्पीटल ले गए। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार कर प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। मेरे भाई के उपर चार फायर किये गये थे जिनमें से दो फायर मेरे भाई दोनों दायां व बायां पैरों के एडी के उपर लगे थे इत्यादि वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 325 / 2021 धारा 307 / 34 भादस व 3/25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर मुल्जिमान् की तलाश शुरू की गई जारी है। टीम द्वारा कार्यवाही: दिनांक 20.09.2021 अभियुक्त उस्मान पिता अशरफ जाति पठान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी पुलिस थाना अरनोद को उक्त घटना के 12 घण्टे बाद ही थाना हाजा की विशेष टीम द्वारा गिरफतार किया गया। मनोवैज्ञानिक तरीके से मुल्जिम उस्मान से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मैं करीब चार-पांच महिने पहले से मेरी दीपक उर्फ विक्की पिता बद्रीलालजी जाति प्रजापत निवासी अरनोद के साथ पुरानी रंजिश चल रही थी। इसलिये मैनें व मेरे दोस्त ने घटना को अंजाम दिया है। उक्त अभियुक्त उस्मान पिता अशरफ जाति पठान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी को गिरफतार कर अनुसंधान जारी है। अभियुक्त उस्मान पिता अशरफ जाति पठान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी को पूछताछ कर उक्त घटना में प्रयुक्त साथी मुल्जिम इम्मु पठान निवासी देवल्दी व फायरिंग में किये गये हथियार व राउण्डों से बारे में मुल्जिम से गहनता से पूछताछ जारी है गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः01 उस्मान पिता अशरफ जाति पठान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी पुलिस थाना अरनोद गठीत पुलिस टीम :1 श्री रविन्द्रसिंह पु.नि. थानाधिकारी अरनोद 2. श्री गोपालसिंह उ.नि. पुलिस थाना अरनोद 3 श्री शांतिलाल उ.नि.भट्ट पुलिस थाना अरनोद  4 श्री कैलाशचन्द हैड कानि 221 पुलिस थाना अरनोद  5 श्री ओमप्रकाश हैड कानि 341 पुलिस थाना अरनोद

Post a Comment

0 Comments