नीमच- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिषर में प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए पं मनीष जोशी व पं रोहित शर्मा द्वारा हवन यज्ञ किया गया कार्यक्रम प्रभारी राहुल राठौर व योगेश बामनिया के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, नमो ग्रुप प्रदेश सलाहकार भूपेंद्र शास्त्री, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश पप्पू जैन व नमो ग्रुप के प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने अपने उद्बोधन में बताया कि पूरे देश मे मोदीजी का जन्मदिवस उत्साह से मनाया जा रहा है, सेवा सप्ताह के माध्यम से पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, टीकाकरण आदि कई सेवा कार्य किये है, ओर आज नमो ग्रुप द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी की लंबी उम्र की कामना के लिए हवन यज्ञ किया है,नमो ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष रोशन वर्मा ने बताया कि नमो ग्रुप द्वारा प्रदेशभर में 11 सितम्बर से 17 सितम्बर तक मोदीजी जन्मोत्सव सेवा दिवस के रूप में मनाया, जिसमे स्वच्छता अभियान, गरीबो में किताबे, फल फ्रूट वितरण, ग्राम के वरिष्ठजनो का सम्मान, पौधरोपण जैसे अनेको सेवा प्रकल्प किये।महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष मीनाक्षी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना के लिए आज नमो टीम द्वारा हवन यज्ञ किया है, पूरी टीम मोदीजी से प्रेरणा लेकर जिलेभर में सेवा कार्य कर रही है इस अवसर पर नीमच जिला प्रभारी जमनालाल अहीर, महिलामोर्चा जिला प्रभारी आशा शर्मा, जिला महामंत्री गणपतसिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष यशवंत सोनी, जिला उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, महिलामोर्चा नगर अध्यक्ष दीपा कनिक, जीरन तहसील प्रभारी मंगलदास बैरागी, नगर महामंत्री बंटी यादव, महिलामोर्चा नगर महामंत्री नेहा अम्ब, नगर सह मीडिया प्रभारी हार्दिक चौधरी, आई टी सेल प्रभारी अजय जैसवार, सह प्रभारी क्रिश पंवार, तहसील मीडिया प्रभारी राकेश मेघवाल, राहुल खराड़ी, शुभम नामदेव, पंकज सरगरा, वार्ड क्रमांक 36 अध्यक्ष सूरज मीणा, नगर मंत्री राहुल सेन शुभम चौरसिया, शंकर सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह सिसोदिया, रवि पाटीदार, पंकज बैरागी, ईशु बैरागी रजत कछावा, अभय राज सिंह तंवर आदि नमो ग्रुप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


0 Comments