नगर परिषद क्षैत्र रतनगढ़ मे विगत वर्ष की भांति इस बार भी अनन्त चर्तुदशी को श्रद्धालु भक्तगण श्री गणपति जी को विसर्जन करने सिधे नदी एवं जलाशयों मे नही जा सकेगे। निकाय क्षेत्र मे जावद उपखण्ड अनुविभागीय अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह के आदेशानुसार नगर परिषद रतनगढ़ मे मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा के निर्देशन मे गणेश जी की प्रतिमाओं के विर्सजन हेतु नोवेल कोरोना वायरस बीमारी के प्रसार से बचाव/सामूहिकता कम करने के दृष्टिगत रखते हुए रतनगढ़ के प्रत्येक वार्ड मे एक प्रतिमा संग्रहण स्थल का निर्धारण किया जाकर, वार्ड वार कर्मचारियों को तैनात किया गया है।रतनगढ नगर के सभी नागरिको एवं धर्म प्रेमी श्रद्धालु महिला पुरुषो से अनुरोध है कि नगर परिषद रतनगढ द्वारा निर्धारित श्री गणेश जी की प्रतिमा संग्रहण केन्द्रो पर सौपें।निकाय द्वारा चयनित स्थान पर श्रद्धालुओं द्वारा अपने- अपने घरों से लायी जाने वाली प्रतिमा को अपने- अपने वार्ड मे निर्धारित प्रतिमा संग्रहण स्थल-वार्ड क्रं. 01 जाट रोड पर स्थित कबुतर खाना, वार्ड क्र.15 गुन्जालिया (चौक), झण्डा चौक सदर बाजार, गुन्दीखेडा मे सार्वजनिक चबुतरा, सब्जी मण्डी परिसर, तहसील टप्पा कार्यालय परिसर एवं नगर परिषद कार्यालय मे स्थित मंदिर आदि केन्द्रो पर ससम्मान समस्त मूर्तियां एकत्रित की जाकर विधी विधान से मूर्ति विर्सजन स्थल पर सावधानी पूर्वक पहुचाकर विसर्जित की जाएगी।

0 Comments