Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ग्राम पंचायत एवं पोस्ट ऑफिस गुराडिया विजय की काली करतूतों का एक और पर्दा हुआ पास मृत व्यक्तियों एवं गरीब असहाय मजदूरों की फर्जी जॉब कार्ड में हाजरी भर कर निकाला पैसा फर्जी जॉब कार्ड के मामले में जिला लेवल के अधिकारियों ने दिखाई अनदेखी


18 सितंबर/मामला है सीतामऊ जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुराडिया विजय का जहां मृत व्यक्तियों के नाम से फर्जी जॉब कार्ड बनाकर फर्जी तरीके से पोस्ट ऑफिस एवं अन्य बैंकों से पैसा निकाला गया है। जिला पंचायत अधिकारियों की अनदेखी व मॉनीटरिंग न करने से ग्राम पंचायतों में मनमानी की जा रही है। वही गुराडिया विजय पंचायत में राधेश्याम यादव पिता शंकर लाल जी यादव की मृत्यु 18 अक्टूबर 2016 मैं हो गई। जिसका प्रमाणिकरण ग्राम पंचायत गुराडिया विजय द्वारा सिलथप्पा लगा कर प्रमाण पत्र मृत व्यक्ति के परिवार को दिया गया, लेकिन ग्राम पंचायत ने राजस्व विभाग को चूना लगाते हुए मृत व्यक्ति को 29/05/2018 से 04/06/2018 तक 6 दिन, व 26/05/2021 से 01/06/2021 6 दिन तक व अन्य तारीखो मे मजदूरी करना दर्शाकर पैसा निकाला जा रहा है। इसी तरह ग्राम पंचायत गुराडिया विजय निवासी गुड्डी बाई यादव पिता मदन लाल जी यादव का मनरेगा योजना में फर्जी जॉब कार्ड बनाकर एक ही मजदूर की एक ही तारीख में डबल हाजरी दिखा कर पोस्ट ऑफिस एवं पंचायत द्वारा बहला-फुसलाकर पैसा निकाल कर हजम कर लिया जाता है। वहीं पंचायत में कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है।तथा उनके नाम से भी फर्जी जॉब कार्ड बनाकर पंचायत एवं पोस्ट ऑफिस द्वारा पैसे निकाले जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में लगे जॉब कार्डों की जांच कराई जाए तो इस ग्राम पंचायत के निर्माण कार्यों में10-15 और भी ऐसे जॉब कार्ड हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है या कई सालों से गांव में नहीं रह रहे हैं। कुछ जॉब कार्ड ऐसे भी हैं जिनमें नाम किसी और का बैंक खाता नंबर किसी और का लगा हुआ है। ऐसे मर्जी जॉब कार्डों को मस्टरोल में व्यक्तियों की मजदूरी दिखाकर पोस्ट ऑफिस एवं अन्य बैंकों द्वारा लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत जनपद पंचायत के अधिकारियों से लेकर जिला पंचायत के कर्मचारियों पर राजनीतिक पहुंच का दबाव बनाकर इन फर्जी कामों को अंजाम दे रहा है कथन ग्राम पंचायत गुराडिया विजय में मृत व्यक्ति का फर्जी जॉब कार्ड बनाकर एवं एक ही मजदूर की डबल हाजरी दिखाकर पैसे निकालने का मामला हाल ही में मेरे सामने आया है। जिसकी जिला लेवल पर हम जांच कर रहे हैं। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी गोवर्धन मालवीय जनपद पंचायत सीईओ सीतामऊ

Post a Comment

0 Comments