मंदसौर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय के कुल निर्देशन में मंदसौर पुलिस की अवैध गौवंश तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 18.09.21 को पुलिस थाना दलौदा द्वारा डॉ0 अमित वर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं श्री सौरभ कुमार, अनु0 अधिकारी पुलिस मंदसौर(ग्रामीण) के मार्गदर्शन में 02 पिकअप वाहनों से अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे कुल 13 गौवंश बरामद कर मौके से 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 18.09.21 को थाना दलौदा द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तहसील कार्यालय दलौदा के सामने हाईवे रोड पर नाकाबंदी कर पिकअप क्र0 MP44GA1780 से 06 केड़े तथा MP14GC1231 से 07 केड़े इस प्रकार कुल 13 केड़े गौवंश बरामद कर उक्त वाहनों को जप्त किया गया एवं आरोपीगण 1-आसिफ पिता जाकिर चिल्लू नियारगर मुसलमान उम्र 24 साल नि0 मुल्तानपुरा थाना वायडीनगर 2-अंसार पिता अनवर अहमद पठान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नीमच एवं 3-नाहरसिंह उर्फ कुन्दन पिता अनुपसिंह राजपूत उम्र 44 साल निवासी नीमच को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी आरिफ हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 22 साल निवासी नीमच की तलाश जारी है। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना दलौदा अप0 क्र0 359/21 एवं 360/21 धारा 4,6,9 म0प्र0 गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम व धारा 11(घ) पा क्रूरता निवारण अधिनियम एवं 4,6,10 म0प्र0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है।गिरफ्तारशुदा आरोपी का नाम :- 1- आसिफ पिता जाकिर चिल्लू नियारगर मुसलमान उम्र 24 साल नि0 मुल्तानपुरा 2- अंसार पिता अनवर अहमद पठान मुसलमान उम्र 22 साल निवासी नीमच 3- नाहरसिंह उर्फ कुन्दन पिता अनुपसिंह राजपूत उम्र 44 साल निवासी नीमच फरार आरोपी का नाम :- 1- आरिफ हुसैन पिता मोहम्मद हुसैन उम्र 22 साल निवासी नीमच जप्तशुदा मश्रुका :- 13 केड़े गोवंश एवं 02 पिकअप क्र0 MP44GA1780 तथा MP14GC1231 पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में उनि संजीव सिंह परिहार थाना प्रभारी दलौदा, सउनि ओ0पी0 राठौर, प्र0आर0 681 दिगपालसिंह, प्र0आर0 30 नरेन्द्रसिंह चौहान, आर0 67 उमंग शर्मा, आर0 556 पप्पुसिंह, आर0 19 जितेन्द्र टांक, आर0 21 भूपेन्द्र शिकारी, आर0 295 राकेश शर्मा एवं आर0 517 संदीप पुरोहित का सराहनीय योगदान रहा।


0 Comments