Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही, थाना शामगढ़ पुलिस द्वारा 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन किया जप्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी।


मंदसौर  पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम एवं तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के तारतम्य में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा श्री महेन्द्र तारनेकर अति0 पुलिस अधीक्षक गरोठ एवं श्री शेरसिंह भूरिया अनु0 अधिकारी पुलिस सीतामऊ के मार्गदर्शन में दिनांक 16.09.21 को 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय मोटरसाईकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की है घटना के संक्षिप्त विवरण अनुसार, दिनांक 16.09.2021 को पुलिस थाना शामगढ़ पर मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम किलगारी निवासी भेरूसिंह पिता बापुसिंह सौ0 राजपूत व चाचर्नी राजस्थान निवासी लियाकत मुसलमान मोटरसाईकिल से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा ले जाने वाले हैं। शामगढ़ पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मय फोर्स के ग्राम किलगारी फंटा सरकारी कुए के पास रोड पर नाकाबंदी की गई, जो मुखबिर सूचना मुताबिक मोटरसाईकिल से 02 व्यक्ति आते दिखाई दिये, जिस पर कट्टे बंधे थे। उक्त व्यक्ति पुलिस बल को देखकर मोटरसाईकिल छोड़कर अलग-अलग दिषाओं में भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु आरोपीगण अंधेरे व कीचड़ का लाभ लेकर भागने में सफल रहे। उक्त मोटरसाईकिल से बंधे 03 कट्टों को चेक करने पर उनमें कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमती 1,20,000/- रुपये लगभग भरा होना पाया गया, जिसे एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए मय मोटरसाईकिल विधिवत जप्त किया गया। पुलिस द्वारा मौके से दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रकरण में आरोपीगण के विरुद्ध थाना शामगढ़ पर अपराध क्रमांक 463/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है आरोपियों के नाम :- 1- भेरूसिंह पिता बापुसिंह सौ0 राजपूत निवासी ग्राम किलगारी 2- लियाकत मुसलमान निवासी चाचर्नी, राजस्थान जप्तशुदा मश्रुका :-  60 किलोग्राम ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, पैशन प्रो0 मोटर साईकिल चेसिस क्र0 MBLHA10A6EF84777 इंजन क्र0 HA10ENEHF14217 पुलिस टीम :- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक गोपाल सूर्यवंशी, उनि शैलेन्द्रसिंह कनेश, कार्य0 सउनि शारदा प्रसाद तिवारी, आर0 363 बालाराम, आर0 858 श्रीकृष्ण, आर0 890 पवन पाटीदार, आर0 842 मंगलेश पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments