Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

प्रधानमंत्री जी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर न.प.द्वारा वृक्षारोपण कार्यकम संपन्न


नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा शाासन के दिशा निर्देशानुसार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र जी मोदी के 71वें जन्मदिवस के अवसर पर वृक्षारोंपण कार्यकृम का आयोजन कोरोना नियमों का पूर्णतःपालन करते हुए हर्षाेउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा,नायब तहसीलदार देवेन्द्र कच्छावा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, मंडल महामंत्री पिंकेश मंडोवरा, भाजपा नगर अध्यक्ष कचरूलाल गुर्जर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शिवनन्दन छीपा, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के शौकीन लाल सोनी, सुनील बैरागी, विमल व्यास आदि के द्वारा कन्या पूजन कर कार्यकृम की विधिवत शुरुआत की गई।उपस्थित सभी अतिथियो गण स्वागत उपयंत्री दिपक मुवैल एवं जगदीशचंद्र राठौर प्रभारी सीएमओ के द्वारा किया गया। इसके पश्चात स्थानीय डेर वाले बालाजी मंदिर परिसर में प्रस्तावित बगीचे में 100 पौधे रोपण किये गए। कार्यकृम के दौरान अतिथीयों द्वारा वृक्षो की महत्ता एवं जिस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री के 71 वे जन्मदिवस के अवसर पर पूरे देश में पौधारोपण किया जा रहा है। इसी प्रकार अपने-अपने जन्मदिवस पर कम से कम 1 पौधा अवश्य लगाए एवं उनका संरक्षण का दायित्व भी लेकर पर्यावरण को शुद्ध बनानें मे सभी नागरिक अपनी सहभागिता निभाए कार्यकृम के दौरान नवागत नायब तहसीलदार श्री कच्छावा द्वारा नगर स्तरीय क्रायसीस मेनेजमेन्ट समिति एवं वार्ड प्रभारी/समस्त नगर के नागरिको से अनुरोध किया कि, कोविड-19 वैक्सिनेशन तीसरा महाअभियान के दौरान 100 प्रतिशत वैक्सिनेशन कार्य करने मे सभी सहयोग करें, जिससे नगर को कोविड19 की संभावित 3री लहर के प्रकोप से नगर को सुरक्षित रखा जा सके।साथ ही क्रायसीस मेनेजमेंन्ट के सदस्यो को रोको टोको अभियान चलाकर नगर के सभी व्यक्तियो को मास्क पहनने के लिये प्रेरित करने के लिये जाकरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भरत कुमार भाटी ने किया एवं आभार जगदीश चंद्र राठौर वरिष्ठ लिपिक नगर परिषद रतनगढ़ ने माना।

Post a Comment

0 Comments