Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ट्रैक्टर ट्रॉली से एक क्विंटल 54 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद एक तस्कर मौके पर गिरफ्तार दूसरा भागने में रहा सफल


प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर बोला उसने डोडाचुरा सेमरथली के नंदा पुत्र राधेश्याम गायरी से खरीदा ओर अचलपुरा के विजू उर्फ विजय आंजना को देना था छोटीसादड़ी। उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सत्यवीरसिंह एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श शिशु के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छोटीसादड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर ट्रॉली से 154 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है,जबकि ट्रैक्टर में बैठा एक अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। कार्यवाहक थाना प्रभारीलाल खटीक ने बताया कि पुलिस जीवनपुरा फंटे के रास्ते से बरवाड़ा गुजर की तरफ गश्त कर रही थी।इस दौरान ट्रैक्टर चालक पुलिस को देख कर ट्रैक्टर को बीच रास्ते में छोड़ कर खेतों में भागने लगा तथा ट्रैक्टर के अंदर बैठे रामलाल पुत्र कन्हैयालाल गुर्जर निवासी बरवाड़ा गुर्जर से पुलिस ने  पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने ट्रॉली के अंदर देखा तो संदिग्ध वस्तु नजर आई।पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें अवैध डोडा चूरा भरा मिला। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक का नाम पूछा तो उसने बताया कि देवीलाल पुत्र शिवराज गुर्जर निवासी बराबर वाला गुर्जर ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस देवीलाल गुर्जर को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर सहित उसको थाना लाया गया। यहां ट्रॉली के अंदर कट्टों में भरे डोडे चूरे का वजन किया तो 1 क्विंटल 54 किलो 100 ग्राम निकला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच धोलापानी थाना अधिकारी मानसिंह को सौंपी गई है विजय आंजना को देनी थी डोडेचुरे की  डिलीवरी पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह यह डोडा चुरा सेमरथली निवासी नंदा पुत्र राधेश्याम गायरी से खरीद कर लाया था तथा अचलपुरा गांव में विजू उर्फ विजय आंजना पुत्र शिवलाल आंजना को  उसके घर देने जा रहा था। पुलिस ने रामलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मौके से ट्रैक्टर चालक देवीलाल पुत्र खेमराज गुर्जर,देने वाले नंदा पुत्र राधेश्याम गायरी तथा विजय पुत्र शिवलाल आंजना की तलाश कर रही है मल्हारगढ़ ओर मंगलवाड़ थाने का वांछित तस्कर है विजय आंजना पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में वांछित विजू और सो विजय अंजना पुत्र शिवलाल आंजना निवासी अचलपुरा मध्यप्रदेश के मंदसौर के मल्हारगढ़ के एनडीपीएस एक्ट में भी वांछित  है तथा पुलिस ने उसके ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। साथ ही मंगलवाड़ में 43 क्विंटल डोडाचुरा के मामले में भी फरार होना सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है यह थी टीम इस कार्रवाई को अंजाम देने में कार्यवाहक थानाधिकारी देवीलाल खटीक, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह,जोगाराम, महेशचंद्र,महिपाल सिंह,सुरेश चंद्र जाट, शंभूसिंह की भूमिका सराहनीय रही

Post a Comment

0 Comments