दलौदा:-पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसादमुखर्जी विचारों आत्मसात करते हुए भाजपा संगठन ने हमेशा राष्ट हितों को सर्वोपरि रखा है भाजपा संगठन ने अपनी सरकारों को स्पष्ठ निर्देश दे रखे है की सरकारें अपनी नीतियों से आम जनता के हितों की रक्षा कैसे हो ये आवश्यक कदम उठाना है भाजपा संगठन के चुनावों में पूरी पारदर्शिता रखी जाती है और काम करने वाले कार्यकर्ताओ को समय समय पर उचित स्थान दिया है गौरतलब है कि संगठन महापर्व के अंतर्गत देश भर में सदस्यता अभियान चलाकर लाखों सदस्य बनाए है अब संगठन के मुख्य पदों की नियुक्ता होना शेष है ऐसे में मंदसौर जिले के 16 मंडलो में मंडल अध्यक्ष की दावेदारी कार्यकर्ता कर रहे है वहीं भाजपा धुँधड़का अध्यक्ष के लिए वैसे तो दर्जन भर कार्यकर्ता उम्मीदवारी कर रहे है वहीं धुँधड़का मंडल अध्यक्ष के लिए भाजपा के पूर्व युवा मोर्चा मंडल महामंत्री व जिला कार्यसमिति सदस्य पटेल जीवन सिंह आंजना ने अपनी दावेदारी पूरी दमदारी से रखी है जीवन सिंह आंजना विगत कई वर्षों से पार्टी में सक्रियता से काम कर रहे है आपको बता दे की पटेल जीवन सिंह आंजना प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के करीबी माने जाते है और ऐसे में जीवन सिंह आंजना की दावेदारी प्रमुख रूप से मानी जाती है आंजना प्रशानिक अनुभव भी खास रखते है मल्हारगढ़ विधानसभा के विधायक जगदीश देवड़ा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री है और जगदीश देवड़ा पूरे मध्यप्रदेश में सक्रियता से काम कर रहे है तो विधानसभा में थोड़ा समय कम दे पा रहें है ऐसे में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुभवी के साथ प्रशानिक पकड़ वाला होना चाहिए
0 Comments