Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री राजे एक दिवसीय दौरे पर 12 को निम्बाहेड़ा में जेके सीमेंट के स्थापना के स्वर्ण जयंती महोत्सव में लेंगी भाग

निम्बाहेड़ा। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया 12 दिसंबर, गुरुवार को एक दिवसीय निम्बाहेड़ा दौरे पर रहेगी।  पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने बताया कि श्रीमती राजे 12 दिसंबर, गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे हेलीकॉप्टर के माध्यम से नई दिल्ली से रवाना होकर प्रातः 11 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में बने अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेगी। विधायक कृपलानी ने बताया कि हेलीपैड पर क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया जाएगा, ततपश्चात हेलीपैड के समीपस्थ राजमाता विजया राजे सिंधिया उद्यान में राजमाता की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात जे.के. सीमेंट के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेने पहुंचेगी। कृपलानी ने बताया कि यहां से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा पुनः नई दिल्ली के रवाना होंगी।

Post a Comment

0 Comments