इंदौर। के नजदीक जाने माने पर्यटन स्थल जाम गेट पर बुधवार सुबह आर्मी के ट्रेनी ऑफिसर के साथ लूट हो गई वे कार में महिला मित्र के साथ बैठे थे तभी पांच-छह अज्ञात बदमाश आए और उन्हें बंधक बना लिया। जेब से पैसे और अन्य सामान लूट लिए। बंधक बनाकर और पैसे मंगाए।घटना बुधवार सुबह की है। बड़गौंदा थाने से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक आर्मी ऑफिसर महिला मित्र के साथ कार में बैठे थे। इसी दौरान 5 से 7 बदमाशों ने आकर पहले मारपीट की इसके बाद एक आर्मी जवान और उसकी महिला मित्र को बंधक बनाकर पैसे लाने को कहा। अभी मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।जैसे ही बदमाशों को पता चला कि जिसे बंधक बनाया है वो आर्मी जवान है इसके बाद बदमाश उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए। इसके बाद आर्मी के ट्रेनिंग ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। महू एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी मौके पर पहुंचे हैं।


0 Comments