Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

एसडीआरएफ टीम मृतक की लाश ढूंढने के लिए नदी में सघन सर्चिंग अभियान चलाएं : कलेक्टर मृतक बबलू मंसूरी के घर पहुंच कर कलेक्टर ने परिजनों को सांत्वना प्रदान की

मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने नाहरगढ़ बिल्लोद शिवना पुल पर नदी के बहाव के साथ बहने वाले लोगों की दुखद घटना के संबंध निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीआरएफ अधिकारियों को निर्देश दिए की नदी में बहने वाले मृतक को ढूंढने के लिए लगातार सर्चिंग अभियान चलाएं। पुलिस विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस जवानों की पुल पर लगातार ड्यूटी लगवाएं। सीईओ जनपद पुल के दोनों तरफ जाली लगवाएं। जिससे इस तरह की कोई घटना घटित न हो। इस दौरान कलेक्टर ने नदी में बहने वाले मृतक के परिजनों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके साथ है हर संभव सहायता की जाएगी। इसके बाद कलेक्टर ने नाहरगढ़ निवासी मृत बबलू मंसूरी के घर गए। बबलू मंसूरी जिन्होंने नदी में गिरे हुए लोगों को बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। कलेक्टर ने बबलू के परिजनों से संवाद किया तथा परिवार जनों को सांत्वना प्रदान की। तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि तुरंत आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण बनाकर मृतक के परिवार जनों को तुरंत राहत प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments