Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जनसुनवाई में श्री मुकेश प्रजापित की शिकायत के 21 बिंदुओं को जांच समिति ने पाया निराधार एवं असत्‍य प्रशासन ने कांकरिया तलाई में 0.650 हेक्‍टेयर भूमि पर से हटाया अवैध अतिक्रमण

नीमच 7 सितम्‍बर 2024, जिले के ग्राम कांकरिया तलाई के शिकायतकर्ता श्री मुकेश प्रजापति से गत 3 सितम्‍बर को जनसुनवाई में प्राप्‍त शिकायत की तीन सदस्‍यीय समिति द्वारा मौके पर जाकर जांच की गई। जांच में शिकायत के 22 बिंदुओं में से 21 बिंदु पर शिकायत निराधार एवं असत्‍य पाई गई हैं। जिन निर्माण कार्यो में अनियमितता की शिकायत की गई थी, वे सभी निर्माण कार्य मौके पर होना समिति व्‍दारा पाये गये हैं। शिकायतकर्ता मुकेश द्वारा पूर्व सरपंच पति श्री गोविन्‍दराम द्वारा अतिक्रमण करने की शिकायत सही पाये जाने पर प्रशासन व्‍दारा मौके पर 0.650 हेक्‍टेयर भूमि पर से अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। इस तरह आवेदक मुकेश प्रजापति की शिकायत का निराकरण प्रशासन द्वारा कर दिया गया है। जनसुनवाई में प्राप्‍त उक्‍त शिकायत पर अब कोई भी कार्यवाही शेष नहीं रही है। यह जानकारी कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारगणों से चर्चा करते हुए दी। इस मौके पर एसडीएम जावद श्री राजेश शाह, अतिरिक्‍त सीईओ श्री अरविंद डामोर, एवं पत्रकारगण तथा मीडिया के साथीगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments