रतलाम । होटल व्यवसायी जितेंद्र राठौड का अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में फरार आरोपी सुधाकर राव मराठा को बीती रात पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। सोमवार शाम रतलाम कोर्ट में पेश किया। जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड मिला है। नवनिर्माण हिंद व्यायाम शाला द्वारा हाट की चौकी चौराहा स्थित सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास गणेश जी की प्रतिमा विराजित की है। यहां पर रविवार रात आरती में मराठा शामिल होने वाला था। आयोजकों द्वारा मराठा के आने का अनाउंसमेंट भी लगातार किया गया। इससे आरती में भीड़ जमा हो गई। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन वह नहीं आया और इसके पहले ही पुलिस ने आयोजन स्थल से कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया देर रात समर्थक थाने पर इकट्ठा हुए रात करीब 11 बजे स्टेशन रोड थाने पर आए कुछ लोग आरोपी मराठा के भाई व बहन बताते हुए उसके बारे में पूछते रहे कि पुलिस सुधाकर को पकड़कर कहां ले गई। इसके चलते कुछ समर्थक भी थाने पर एकत्र हो गए। पुलिस ने मराठा की गिरफ्तारी को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं थी। सोमवार दोपहर बाद सीधे कोर्ट में पेश किया यह था मामला बालाजी होटल के संचालक जीतेन्द्र राठौड की रिपोर्ट पर पुलिस ने सुधाकर राव मराठा व रेलवे के रिटायर्ड सीटीआई सुनील दुबे, प्रॉपर्टी ब्रोकर चन्दू शिवानी, इनका बेटा सन्नी शिवानी, सीए रवि डफरिया, नवनिर्माण हिंद व्यायाम शाला संचालक मनोज वर्मा, नटवर पाटील के खिलाफ अपहरण कर फिरौती मांगने का केस दर्ज किया था। पुलिस पूर्व में मराठा को छोड़ सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से 9 सितंबर तक कोर्ट ने जेल भेज दिया था। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि आरोपी सुधाकर राव मराठा को रविवार रात गिरफ्तार किया था। सोमवार को कोर्ट में पेश किया। 14 सितंबर तक पीआर मिला है।


0 Comments