Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

इंदौर में लाखों की चोरी का आरोपी यूपी से पकड़ाया सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा से चोर तक पहुंची पुलिस 10 लाख का माल बरामद

इंदौर के कनाड़िया में एक माह पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक चोर को पकड़ा है। चोर से करीब 10 लाख का माल जब्त हुआ है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी इंदौर से वारदात करने के बाद उत्तर प्रदेश भाग गया था।कनाड़िया पुलिस ने 14 अगस्त को हुई एक चोरी के मामले में कवीन्द्र राजपूत की शिकायत पर केस दर्ज किया था। यहां पीड़ित ने जानकारी दी थी कि आरोपी करीब 10 लाख से ज्यादा काम माल लेकर फरार हुआ है। इसके बाद पुलिस ने लगातार सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल डाटा निकाला। जिसमें उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सुभाष नाम के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी के पास से करीब 10 लाख का माल जब्त हुआ है। जिसमें पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

Post a Comment

0 Comments