Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

आरोपी स्टूडेंट का बुलडोजर से अवैध मकान तोड़ा:बिजली कनेक्शन भी काटा, घर खाली कराने के बाद कार्रवाई; नगर-निगम ने सुबह ही दिया था नोटिस

उदयपुर:-हमलावर स्टूडेंट के अवैध घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। इससे पहले घर को खाली कराया गया और बिजली कनेक्शन भी काट दिया था।करीब 12 बजे नगर निगम ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। इसस पहले शनिवार सुबह ही नगर निगम और वन विभाग ने अवैध निर्माण को लेकर घर पर नोटिस चिपकाया था हालांकि, वन विभाग ने परिवार को घर खाली करने का तीन दिन का टाइम दिया था। अधिकारियों का कहना है कि ये वन विभाग की जमीन है। वहीं, आरोपी स्टूडेंट का आज एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह फुटेज शुक्रवार को हमले के बाद का है। इसमें वो स्कूटी पर भागते हुए दिख रहा है। शुक्रवार को हुई घटना के बाद से शहर में नेटबंदी है और स्कूल भी बंद किए गए हैं। हालांकि, शनिवार सुबह से शहर में हालात सामान्य हैं और बाजार भी खुल गए हैं।

Post a Comment

0 Comments