Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

भरभड़िया नाग पंचमी के उपलक्ष्य पर ग्राम भ्रमण पर निकलेंगे भगवान नागराज, होंगे भव्य आयोजन, आकर्षक का केंद्र रहेगी झांकिया नाग पंचमी उत्सव समिति व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम भरभड़िया में हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता

नीमच। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री नागराज स्वामी की नगरी भरभड़िया में भगवान नागराज मंदिर पर भव्य आयोजन किए जाएंगे। नाग पंचमी उत्सव समिति व समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से ग्राम भरभड़िया में हर वर्ष नाग पंचमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं। वही 9 अगस्त शुक्रवार को ग्राम भरभड़िया में स्थित चमत्कारी श्री नागराज मंदिर पर इस वर्ष 15वां आयोजन होने जा रहा है। अतिप्राचीनतम व आस्था का केंद्र भगवान श्री नागराज मंदिर को सुगन्धित फूलों व आकर्षक लाइटों से सजाया जाएगा। वही श्री नागराज भगवान की प्रतिमा को फूलों से सुसज्जित कर श्रृंगार किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान नागराज नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को अपने दिव्य दर्शन लाभ देंगे। जुलूस के दौरान आसपास के विभिन्न गांवों व शहरों से भक्तगण मौजूद होंगे। इस अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित होकर नाग पंचमी का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। जुलूस में डीजे, डोल-ढमाकों के साथ भक्त जुमते नाचते नजर आएंगे। वही कई झांकिया भी आकर्षक का केंद्र रहेगी। नगर भ्रमण के दौरान जुलूस का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।  जुलूस का प्रारंभ श्री नागराज मंदिर से होकर पूरे गांव में भ्रमण के बाद समापन वापस मंदिर पर किया जाएगा। जिसके बाद भगवान नागराज की महाआरती की जाएगी। और भक्तों में खीर की महाप्रसादी वितरण की जाएगी

Post a Comment

0 Comments