जिला मंदसौर के थाना सीतामऊ के अंतर्गत सताखेड़ी गाँव के पास मोटर साईकिल से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 08-08-2024 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक पप्पू दाँगी एवं पायलट मनीष बिलोदिया ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कालू तेली पिता गणेश तेली उम्र 35 वर्ष निवासी निंबाहेड़ा राजस्थान मोटर साईकिल से गिरकर घायल हो गया था डायल-112/100 स्टाफ ने घायल हुए व्यक्ति को एफ़.आर. व्ही वाहन से ले जाकर सीतामऊ अस्पताल मे भर्ती करवाया जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है ।


0 Comments