छोटीसादडी छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के बरखेड़ा में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम को देखकर घर जाते समय कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राहुल पाटीदार पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को नगर के जयचंद मोहिल चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर अग्रिम उपचार के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायल राहुल पुत्र भगवती लाल पाटीदार निवासी बरखेड़ा के सिर व पांव पर चोटे लगी। वही रिपोर्ट के बाद आरोपी बरखेड़ा निवासी गणपत लाल पुत्र गुलाबचंद पाटीदार, मनीष पुत्र गणपत लाल पाटीदार, कौशल्या बाई पत्नी गणपत लाल पाटीदार तीनों ही फरार है। घटना से पूर्व राहुल पाटीदार ने 14 अगस्त को पुलिस थाने में उसके साथ अनहोनी होने की घटना की रिपोर्ट दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, घटना की सूचना पर पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना उपप्रधान विक्रम आंजना, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुस्तफा बोहरा, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह मीणा, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने में पहुंच कर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजन ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पिछले छह महीनों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है।कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। डीएसपी गोपाल लाल हिंडोनिया ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


0 Comments