उज्जैन पुलिस के सात इंदौरी बदमाश हत्थे चढ़े हैं जो उज्जैन में लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे घटना का खुलासा करते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने आज दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम परपत्रकार वार्ता में बताया कि 31जुलाई को नीलगंगा थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना और 2 अगस्त को नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में सोने का मंगलसूत्र लूट की घटना घटित हुई थी दोनों ही घटनाओं में एक समानता पाए जाने पर उक्त दोनों थाना क्षेत्रकी पुलिस एवं साइबर टीम गठित की गई सीसीटीवी फुटेज एवं साइबरटीम को मिले तकनीकी साक्ष्य पर काम किया,इसी बीच साइबर द्वारा प्राप्त तकनीकी साक्ष्य के अनुसार आज सुबह पुलिस को उक्त बदमाशों की जानकारी उज्जैन में होना पता चली जिस पर उक्त टीम बड़नगर रोड़ पर मोहनपुरा गांव की रेल्वे क्रासिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी कर 07 आरोपियों को पकड़ा,,पुलिस से बचकर भागते वक्त दो आरोपियों के पैर में चोट आयी है आरोपियों से लूटा गया मोबाईल,सोने का मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकल क्रमांक- MP-09 DM-2873, MP 09 DK-9574, MP-09 ZT-5773 जप्त की गई है,आरोपियों से अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है,,एसपी द्वारा टीम को 20,000/- रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की एसपी प्रदीप शर्मा ने आगे बताया कि आरोपी रात्रि के समय इंदौर से मोटरसाइकिलों से उज्जैन आकर सुबह जब लोगों का मार्निंग वॉक का समय होता है तथा सड़को पर भीड कम होती है ऐसे समय पर लोगो को टारगेट बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते है एवं घटना घटित कर शहर के अन्य रास्तों से इंदौर भाग जाते थे आरोपियों का विवरण-01करण उर्फ लक्की पिता घनश्याम 19 वर्ष निवासी- बाणगंगा इंदौर,02- विशाल पिता कमल सिंह 19 वर्ष निवासी- गोविन्द नगर खारचा इंदौर,,,03- दीपेश पिता दिनेश 31 वर्ष निवासी-गोविन्द नगर खारचा इंदौर,04- ओम पिता ओमनारायण 18 वर्ष निवासी- थाना हीरानगर क्षेत्र इंदौर,,05- अभिषेक उर्फ भय्यु पिता दुलेसिंह 20 वर्ष निवासी- गोविन्द नगर खारचा इंदौर,,06- रोशन पिता आनन्द सिंह 19 वर्ष निवासी- फरीदाबाद हरियाणा हाल मुकाम गोविन्द नगर खारचा इंदौर,,07- सुधांशु उर्फ बाबु पिता शिव शंकर 20 वर्ष निवासी-यादव नगर बाणगंगा इंदौर स्थायी पता खौफ दरवाज़ा बड़नगर जिला उज्जैन,,


0 Comments