Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

निम्बाहेड़ा नगर मे 8 लाख नगदी व सोने चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने मात्र एक दिन में किया खुलासा, संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ जारी

निम्बाहेड़ा 06 अगस्त। टेंट व्ययसाई के यहां अज्ञात चोरों द्वारा सोमवार को 8 लाख नगदी एवं 10 तोला सोना चांदी के आभूषण की चोरी के मामला सामने आया था, जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने कुछ संदिघ्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की शुरू की है जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 05 अगस्त को प्रार्थी सुरेशचंद्र पिता रामकिशन काबरा 42 साल निवासी कमधज नगर निम्बाहेडा ने कोतवाली थाना निम्बाहेडा पर एक रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया की प्रार्थी गत माह 10 जुलाई को सहपरिवार यात्रा पर गया था, जो पुनः निम्बाहेड़ा 05 अगस्त को लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खोल कर अंदर गया तो गया पुरा घर अस्त व्यस्त एवं घर के अंदर रखी कमरों में अलमारी के ताले टूटे हुए पड़े थे एवं अलमारी में रखे सामान बिखरे हुए पड़े थे। प्रार्थी के यहाँ से लगभग 8 लाख रूपये नगद 10 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गए एवं 500 ग्राम चांदी के जेवरात चोरी हो गये।रिपोर्ट पर अनुसंधान सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार के जिम्मे किया गया कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल हरविंदर सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र, देवेंद्र, रामकेश, अमित, हेमन्त की टीम का गठन किया गया दौरान अनुसंधान बयान प्रार्थी लिए गए मौका पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो घटनास्थल निरीक्षण के दौरान प्रार्थी के मकान में चोरी होने जैसे अलामात पाए गए जिस पर प्रार्थी का मकान का घूम फिर कर निरीक्षण किया गया तो प्रार्थी के मकान के पास में मजदुरो के लिये खाना बनाने हेतु एक टेंट लगा हुआ है जिस पर तिरपाल लगा हुआ है। जिस पर कुछ नगदी रूपये व सोने चांदी की जेवरात पड़े हुए दिखाई दिए जिनको प्रार्थी को दिखाये जाकर पहचान करवाई गई तो प्रार्थी ने नगदी कुल दो लाख छप्पन हजार रूपयेे व सोने चांदी के जेवरात चोरी हुये थे वही होना बताया, जो प्रकरण का माल मशरूका होने से प्रार्थी की उपस्थिति मे रूबरू मौतबिरान के समक्ष जरिये फर्द जब्त किये जाकर संदिग्धो को डिटेन कर अनुसंधान जारी है।

Post a Comment

0 Comments