Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

दलौदा तहसील के ग्राम डोराना के रहवासियों को स्थाई पट्टे दिए जाने को लेकर पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने लिखा एसडीएम को पत्र

मंदसौर। पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया ने एसडीएम मंदसौर को पत्र लिखकर दलौदा तहसील के ग्राम डोराना निवासी रहवासियों को स्थाई पट्टे दिए जाने की बात कही है। पत्र में श्री सिसोदिया ने कहा कि ग्राम डोराना में लंबे समय से निवासरत नागरिकों को शासन की आरक्षित भूमि में से आबादी क्षेत्र घोषित करते हुए स्थाई पट्टे दिए जाने का आग्रह है ग्राम की जनसंख्या को दृष्टिगत रखते हुए सर्वे क्रमांक 315 रकबा 1.15 हेक्टेयर की भूमि पर वर्षों से यह लोग निवास कर रहे हैं। इस भूमि में पंचायत भवन, राशन गोदाम, समिति भवन के अलावा श्री अर्जुन सिंह, श्री मनोहर सिंह, श्री गौतम लाल, श्री बलवंत सिंह, श्री खुमान सिंह, श्री कुशाल सिंह, श्री गजेंद्र सिंह, श्री गोपाल, श्री लोकेंद्र सिंह तथा श्री सुरेश के मकान बने हुए हैं। इन्हें विद्युत कनेक्शन और नल कनेक्शन भी प्राप्त हैं। यहां तक कि इन लोगों में से कुछ को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी मिला है पता नहीं क्यों इन लोगों का ड्रोन सर्वे नहीं हो पाया है। अतः मेरा आपसे आग्रह है कि तहसील दलोदा की रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर इन्हें मुख्य धारा से जोड़ते हुए स्थाई पट्टे दिए जाने के आदेश प्रदान करें।

Post a Comment

0 Comments