इंदौर के दुर्गानगर में मंगलवार को दो भाइयों के बीच आपसी विवाद ने भयंकर रूप ले लिया। बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना एरोड्रम थाने क्षेत्र के दुर्गानगर इलाके में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छोटे भाई को प्राथमिक उपचार के लिए मवाई अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी पारिवारिक विवाद के चलते यह हिंसात्मक घटना घटी।


0 Comments