Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

ट्रैक पर रखी संदिग्ध वस्तु से टकराया इंजन और पटरी से उतर गईं साबरमती एक्सप्रेस की 20 बोगिया रात ढाई बजे कानपुर के पास हादसा

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस बीती रात कानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रात करीब ढाई बजे कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी बात यह रही कि किसी यात्री के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। राहत तथा बचाव कार्य जारी हैं। यात्रियों को बसों के जरिए कानपुर ले जाया गया। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का कहना है कि इंजन बोल्डर (भारी पत्थर) जैसी किसी चीज से टकराया, जिसके बाद एक-एक कर बोगियां पटरी से उतरती चली गईं। पुलिस साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं पटरी पर कोई संदिग्ध चीज तो नहींं थी रेल मंत्री की एक्स पोस्ट, पटरी पर रखी थी संदिग्ध चीज इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णवी ने अपने एक्स पोस्ट में भी साजिश की ओर इशारा किया है। उन्होंने लिखा, ‘साबरमती एक्सप्रेस (वाराणसी से अहमदाबाद) का इंजन रात 02:35 बजे कानपुर के पास ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराकर पटरी से उतर गया। सबूत जुटा लिए गए हैं। आईबी और यूपी पुलिस भी इस पर काम कर रही है। यात्रियों को कोई चोट नहीं आई। यात्रियों के लिए अहमदाबाद की आगे की यात्रा के लिए ट्रेन की व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

0 Comments