नीमच माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला नीमच श्री अंकित जयसवाल, पुलिस अधीक्षक जिला नीमच व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक रंजन, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में उप निरीक्षक फतेहसिह आंजना की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत कुल 45 किलो गाम डोडाचूरा व स्वराज कंपनी का ट्रेक्टर कमांक एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली सहित 01 आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 11.08.2024 को थाना जीरन पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए महू नीमच रोड हर्कियाखाल पुलिस सहायता केन्द्र के सामने आम रोड पर नाकाबंदी कर स्वराज ट्रेक्टर नम्बर एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली से आरोपी खागरमल उर्फ सागरमल पिता किशनलाल मीणा उम्र 36 साल निवासी शेषपुर थाना मनासा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 45 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया है। घटना के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए थाना जीरन पर अपराध कमांक 223/24 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है गिरफ्तार आरोपी :- 1- खागरमल उर्फ सागरमल पिता किशनलाल मीणा उम्र 36 साल निवासी शेषपुर थाना मनासा जप्ती :- 1- 2- 03 प्लास्टिक के कट्टो में 45 किलोग्राम डोडाचुरा ट्रेक्टर नम्बर एमपी 44 ए.ए 2356 मय ट्राली (कुल किमती 19.500.00/- रूपये) उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय व उल्लेखनिय योगदान रहा है।


0 Comments