उज्जैन में रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। गोली भाजपा नेता की छाती में दाहिने तरफ लगी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। भाजपा नेता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना गुरुवार देर रात करीब 1 बजे नागझिरी के हामुखेड़ी की है। रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बिल्डर और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक प्रकाश यादव को गोली मारी है। फायरिंग के बाद उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा नेता के परिवार से बात की एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया, बच्चों के पुराने विवाद में रिटायर्ड फौजी और भाजपा नेता भिड़ गए थे। दोनों का विवाद शांत कराने पुलिस पहुंची थी। पुलिस मामले को सुलझाने का प्रयास कर ही रही थी, इसी दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। भाजपा नेता अस्पताल में भर्ती हैं और खतरे से बाहर हैं परिवार का आरोप- पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा परिवार का आरोप है कि फायर करने के बाद रिटायर्ड फौजी आराम से फरार हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ने का भी प्रयास नहीं किया। पुलिस सख्ती दिखाती तो आरोपी की गोली चलाने की हिम्मत नहीं होती।
0 Comments