Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

जबलपुर के गढ़ा में नाइट ड्यूटी पर गई थी मां, बेटी फंदे से लटकी मिली, मोबाइल के लिए पड़ी थी डांट

जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका ने फंदे पर लटककर जान दे दी। गढ़ा पुलिस ने बताया कि गढ़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला सरकारी कर्मचारी है। बालिका की मां ने बताया कि पूरे समय मोबाइल देखती थी। इसी बात को लेकर डांंट लगा दी थी डांट को दिल से लगाकर उठाया कदम डांट को दिल से लगाकर जीवन समाप्‍त कर लिया। मंगलवार वह नाइट ड्यूटी पर गई थी। इस दौरान उनकी बेटी ने फंदा लगाया और उसमें लटक गई। महिला बुधवार सुबह लौटी, तो बेटी को फंदे पर लटकते देखा पापा की भी कोविडकाल में मौत हो चुकी है बताया जाता है कि दधर कुछ दिनों से ज्‍यादा ही मोबाइल देखती रहती थी। पढ़ाई बाधित नहीं हो इसके लिए बेटी को मना करती थी। क्‍या मालूम था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठा लेगी। इसके पापा की भी कोविडकाल में मौत हो चुकी है नौवीं की छात्रा थी बेटी नौवीं की छात्रा 14 साल की आरुषि सिंह गढ़ा के गुप्ता नगर में रहती थी। पुलिस बताया कि छात्रा मोबाइल पर गेम खेल रही थी। मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था। मां सुनंदा सिंह  जबलपुर मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स हैं बच्ची को फंदे से उतारा, पुलिस को सूचना दी वे बुधवार रात 9 बजे नाइट ड्यूटी पर जा रही थीं। उन्होंने देखा कि आरुषि मोबाइल पर गेम खेल रही है। उन्होंने नाराजगी जताई और मोबाइल छीनते हुए पढ़ाई के लिए कहा। इसके बाद वे घर लॉक कर ड्यूटी पर चली गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। बच्ची को फंदे से उतारा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Post a Comment

0 Comments