चित्तौड़गढ़ जिले में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि रात भी दोपहर की तरह गर्मी का अहसास करा रही है। रात का भी न्यूनतम तापमान करीब 31 डिग्री के पास पहुंच चुका है। रात में भी भीषण गर्मी से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है जिले का अधिकतम तापमान तो मई से ही लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चल रहा है। न्यूनतम तापमान भी कभी 29 तो कभी 30 डिग्री के पार चल रहा। लेकिन पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार चल रहा है। जिससे रात में भी दोपहर जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। हालत बेहद खराब होते चले जा रहे हैं दिन में धूप की तेज तपिश और लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद रह रहे है। शाम को ही घर से बाहर आ रहे हैं फिर भी राहत सिर्फ इस बात की मिल रही है कि सूरज की तपिश से बच पा रहे हैं, लेकिन गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। रात में भी तापमान अधिक होने से तपिश इतनी अधिक हो रही है कि कूलर हो या पंखे राहत नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे गर्म हवा निकल रही है। रात में भी तेज गर्मी की वजह से बहुत से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। वहीं, सुबह उठते ही पूरा दिन में धूप की तपिश और लू हालत खराब कर दे रही है।


0 Comments