Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

रेप पीड़िता नहीं थी लुटेरी दुल्हन कारोबारी से 2 करोड़ ऐंठने की थी तैयारी मगर ऐसे खुल गया केस मास्टरमाइंड फरार

इंदौर में हनीट्रैप करने वाली गैंग का खुलासा हुआ है। हाल ही में इन्होंने एक लोहा कारोबारी को जाल में फंसाया और फिर उसके खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंच गए। मगर, पुलिस की जांच में पता चला कि पीड़ित हनी ट्रैप गैंग के सदस्य है और रेप की रिपोर्ट लिखवाने आई महिला असल में लुटेरी दुल्हन है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है इंदौर। इंदौर में हनी ट्रैप करने वाली एक गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, गैंग की मास्टरमाइंड सपना साहू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। मामला गीता कॉलोनी के लोहा कारोबारी सजल मित्तल से दो करोड़ रुपये वसूलने की साजिश से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि वसूली की साजिशकर्ता सपना साहू उर्फ लेडी डॉन है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सपना और सजल मित्तल परिचित हैं। उसने ही सजल की महिला से मुलाकात करवाई थी। महिला ने अपने एक साथी राधे को सजल का विजिटिंग कार्ड वॉट्सएप पर भेजा था। महिला ने राधे से कहा था कि इसकी जानकारी जुटाओ। बड़ा आसामी है। मुझसे तीन महीने से बात कर रहा है। पांच-छह बार मुलाकात कर चुका है। इसके बाद आरोपियों ने सजल मित्तल के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवा दिया और उसे खत्म करने के नाम पर दो करोड़ रुपये की डिमांड की दोनों पक्षों की तरफ से थाने में दर्ज हुआ केस इधर, पुलिस महिला को दुष्कर्म पीड़िता समझ कर मामले की जांच कर रही थी। महिला पुलिस अधिकारी ने तो सजल मित्तल को सजा दिलाने के मकसद से धारा 164 के तहत कथन दर्ज करवाने के लिए कोर्ट भेजा था। इसी बीच मित्तल परिवार की हमदर्द बनकर थाने पहुंची सपना साहू ने सजल के पिता सतीश से सौदेबाजी शुरू कर दी उधर, शनिवार रात सजल के पिता सतीश मित्तल ने पुलिस में इस मामले की शिकायत कर दी। इस मामले में उन्होंने आनंद नगर गवली पलासिया के रहने वाले आरोपित ऋषि, नीरज, भाटखेड़ी महू के रहने वाले मदन, राधे उर्फ पहलवान, छत्रछाया नगर की रहने वाली सपना साहू उर्फ लेडी डॉन, शुभम और एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया जांच में पता चला रेप पीड़िता नहीं, वो है लुटेरी दुल्हन  टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिस महिला ने सजल के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था, वह लुटेरी दुल्हन गैंग की सदस्य है। पुलिस ने उसे रिमांड में ले लिया है। पुलिस ने महिला के फोन से उसके पति की लोकेशन हासिल कर ली और उसे भी रिमांड में ले लिया गया है पुलिस ने बताया कि महिला का पति दुष्कर्म का आरोपित रहा है और लुटेरी दुल्हन का एक गैंग है। इसमें ग्रामीण इलाकों की युवतियां, महिलाएं, दलाल और गुंडे शामिल हैं। महिला ब्लैकमेलिंग का बड़ा रैकेट चलाती है। पुलिस को उसके अलग-अलग आधार कार्ड भी मिले हैं मोबाइल की चैट से लगता है वो हैं पेशेवर ब्लैकमेलर- पुलिस शिकायतकर्ता सतीश मित्तल ने  इंदौर पुलिस को उन लोगों के फोटो और न्यूज के वीडियो भी भेजे हैं, जिनको लुटेरी दुल्हन ने ठगा है। महिला शादी कर कुछ दिनों बाद ससुराल से जेवर और नकदी लेकर फरार हो जाती थी। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन और उसके पति के मोबाइल जब्त कर लिए हैं इसमें वह चैट मिली है, जिसमें महिला ने राधे को सजल का विजिटिंग कार्ड मैसेज किया और कहा कि इसका इसकी जानकारी जुटाओ। बड़ा आसामी है। मुझसे तीन महीने से बात कर रहा है। पांच-छह बार मुलाकात कर चुका है। इस चैट के मिलने के बाद पुलिस का मानना है कि आरोपित पेशेवर ब्लैकमेलर की तरह बात कर रहे थे। इससे शक है कि इस मामले से पहले भी वे संभ्रांत परिवार के युवकों को फंसाकर रुपये ऐंठ चुके हैं 3 आरोपित हुए गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शुभम और नीरज को रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया। रविवार शाम पुलिस ने राधे को भी भाटखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या सहित आपराधिक मामले दर्ज हैं सजल की हमदर्द होने का नाटक कर रही सपना साहू दो दिनों तक थाने के चक्कर लगा रही थी। वह सतीश मित्तल से पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश में जुटी हुई थी। मगर, जब सजल के पिता की तरफ से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की भनक लगी, तो वह अपने पति विनोद के साथ घर से फरार हो गई।

Post a Comment

0 Comments