थाना मल्हारगंज इंदौर पर दिनांक 10/06/2024 को फ़रियादी रोहित कौशल निवासी कण्डीलपुरा का मोबाईल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया था जिसकी रिपोर्ट पर से पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 219/2024 धारा 380 भादवि का पंजीबद कर विवेचना में लिया गया तथा अज्ञात आरोपियों द्वारा फ़रियादी संदीप तिवारी निवासी स्कीम नंबर 51 इंदौर की होंडा ऐक्टिवा क्रमांक MP09UF4191 चोरी की गई थी जिसकी रिपोर्ट पर से थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 222/24 धारा 379 भादवि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु DCP ज़ोन 01 श्री विनोद कुमार मीणा के आदेशानुसार प्रभारी Ad.DCP ज़ोन 01 श्री आनंद यादव के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी ACP मल्हारगंज श्री आशीष पटेल के नेतृत्व में थाना मल्हारगंज स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया जिसके परिणाम स्वरूप चोरी के प्रकरणों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त हुई 1. आरोपी अनिकेत उर्फ़ अन्नी पिता विनोद वर्मा निवासी रामगंज जिंसी इंदौर को गिरफ़्तार किया जाकर अपराध क्रमांक 219/24 में चोरी गया oppo कंपनी का मोबाइल क़ीमती 20000 रू का विधिवत जप्त किया गया। 2. दो अपचारी बालकों के क़ब्ज़े से चोरी गई होंडा ऐक्टिवा क्रमांक MP09UF4191 क़ीमती 80,000/- बरामद की गई उक्त कार्यवाही में थाना मल्हारगंज इंदौर के थाना प्रभारी शिव रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक मुकेश, प्रधान आरक्षक सुधीर राय, प्रधान आरक्षक महेश कोटिया, प्रधान आरक्षक राजू बघेल, आर.मोंटी धाकड़ एवं आरक्षक संजय राजपूत की सराहनीय भूमिका रही ।


0 Comments