चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस की विशेष टीम ने चोरी हुई बलेनो कार का 24 घंटे में पर्दाफाश करते हुए चोरी की कार बरामद कर दो आरोपियों को नामजद किया है जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 8 जून को प्रार्थी मुकेश सिंह पिता जगदीष चौहान निवासी आटूण थाना पूर जिला चितौड़गढ़ ने एक लिखित रिपोर्ट पेष की कि मेरी बलेनो कार रजि. न. आर.जे. 27 सीएल 5902 जो मरे नाम पर होकर मैं ही उपयोग करता हूॅ। मैं 8 जून को सुबह भीलवाडा से मेरे ससूराल बस्सी के लिये रवाना हुआ। ससूराल में मिलकर वापिस मेरे दोस्त मुकेष सांखला एडिषनल एस.पी. से मिलने के लिये चितौड़गढ़ आया व उनके निवास भीलवाड़ा रोड़ जिन्दल मार्बल के सामने हिन्दुस्तान डिजल्स के पास टीनषेड के नीचे समय 11 बजे कार खड़ी कर लॉक कर अपने दोस्त मुकेश से मिलने के लिये फ्लैट में चला गया। समय करीब 4 बजे भीलवाड़ा जाने के लिये वापिस कार के पास आया जहॉ पर कार खड़ी की, तो वहॉ पर मुझे मेरी कार नही मिली। मेने आसपास कार की तलाश की मगर मेरी कार का कोई पता नही चला। मेरी कार कोई अज्ञात बदमाशान चोरी कर ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण धारा 379 भा.द.स. में दर्ज किया गया उक्त चोरी हुई कार के खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चितौड़गढ परबत सिंह, उप अधीक्षक तेज कुमार पाठक के निर्देशन व कोतवाली थानाधिकारी संजीव स्वामी के नेतृत्व में घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु एक विशेष टीम निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार, चितौड़गढ़ कोतवाली थाना के सहायक उपनिरीक्षक अम्बालाल, सायबर सैल हैड कानि. राज कुमार, कानि. रामावतार, रामनरेश, चित्तौड़गढ़ कोतवाली के कानि. सुनील कुमार, राजेश, गणपत, निम्बाहेड़ा सदर थाना के कानि. सुरेंद्रपाल का गठन किया गया। गठित टीम व तकनीकी टीम द्वारा सीसीटीवी फूटेज एवं तकनिकी साक्ष्य जुटाकर वाहन चोरी करने वाले अभियुक्तगणों पूरण गुर्जर व राहुल मीणा निवासियान माताजी की पाण्डोली थाना चन्देरिया की पहचान करा नामजद कराये उस के बाद थाना सदर चित्तौडगढ के जाप्ते व कोतवाली चित्तौडगढ एवं साइबर सैल के जाप्ते के साथ नामजद किये मुल्जिमो के सदिग्ध ठिकानों पर दबिसे दी गई। व लगातार चोरों का तकनीकी तरीके से पीछा किया गया जिस पर लगातार पीछा होने से अभियुक्तो ने चोरी हुई बलेनो कार को मादंलदा थाना चन्देरिया के आसपास जंगल में लावारिस अवस्था में छोड़कर पहाडीयों पर भाग जाने से और रात्री का समय होने से मुल्जिम पकड में नही आये जिस पर चोरी की कार को जप्त किया गया। अभियुक्तगणों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।,


0 Comments