Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

मप्र: निर्वाचन आयोग से मुख्य सचिव को हटाने की मांग, सीएम शिवराज के खास, बेटा बैतूल कलेक्टर निष्पक्षता पर सवाल

प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए दो बार से एक्सटेंशन लेकर बैठे मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को निर्वाचन आयोग, भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटाना चाहिए। इनके रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने आज ट्वीट किया है … भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा 2 जून 2023 को विधानसभा चुनाव के दिशा निर्देशों को लेकर लिखे पत्र के सातवें बिंदु में स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव संबन्धी कार्यों में संविदा या एक्सटेन्शन वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी को नहीं लगाया जाये बैंस सीएम शिवराज के बेहद करीबी अधिकारी हैं और उनके साथ लगातार कई वर्षों से काम कर रहें हैं। वे मुख्यमंत्री के सचिव और प्रमुख सचिव भी रहें हैं। बैंस प्रदेश के जिलों के कलेक्टर की गोपनीय चरित्रावली यानी CR भी लिखेंगे। इस वज़ह से वे कलेक्टर्स बैंस के इशारे पर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ही काम करेंगे। बैंस के इशारे पर काम नहीं करने के कारण वे कई IAS अधिकारियों की सीआर खराब करने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं! भाजपा के पक्ष में काम नहीं करने पर वे कलेक्टरों की CR खराब कर देंगे,इस बात की पूरी आशंका है सरकार द्वारा य़ह भी पक्ष दिया जाता रहा है कि मुख्य सचिव की विधानसभा चुनाव में कोई भूमिका नहीं होती है लेकिन यदि उनकी भूमिका नहीं होती तो भारत निर्वाचन आयोग प्रदेश सरकार के साथ होने वाले सारे पत्राचार मुख्य सचिव के साथ नहीं करता मौजूदा मुख्य सचिव ने अपने बेटे अमनबीर सिंह को भी बैतूल जिले का कलेक्टर लगभग पौने तीन साल से बनाया हुआ है। उन्हें भी तत्काल जिले से हटाया जाना चाहिए,ताकि आयोग की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष और निर्भीक मतदान हो सके

Post a Comment

0 Comments