जीआरपी की सतर्कता से लगी सोने की तस्करी पर लगाम रेलवे का उपयोग अवैध परिवहन हेतु नही करने दिया जायेगा रेलवे स्टेशन रतलाम पर प्लेट फार्म चेकिंग के दौरान संदिग्ध से सोने की धातु वजन लगभग 1.56 कि.ग्रा. कुल कीमत लगभग 85,00,000/- रुपये सोने के आभूषण जप्त
जीआरपी की सतर्कता से लगी सोने की तस्करी पर लगाम रेलवे का उपयोग अवैध परिवहन हेतु नही करने दिया जायेगा रेलवे स्टेशन रतलाम पर प्लेट फार्म चेकिंग के दौरान संदिग्ध से सोने की धातु वजन लगभग 1.56 कि.ग्रा. कुल कीमत लगभग 85,00,000/- रुपये सोने के आभूषण जप्तआगामी धार्मिक त्योहारो एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यस्था एवं निष्पक्ष-निर्भीक चुनाव व्यवस्था हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं शासकीय रेल पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार निवेदिता गुप्ता , पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर द्वारा ट्रेनो में सघन चेकिंग, स्टेशनो में फ्लैग मार्च, मुसाफिरखाना, आउटर, प्लेटफार्म तथा रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्धो की चेकिंग, ऑटो चालको से सघन पूछताछ, अवैध मादक पदार्थो के परिवहन व अवैध गतिविधियो के विरुद्ध कार्यवाही, प्ततिबंधात्मक कार्यवाही, व मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया है इसी तारतम्य में मनीषा पाठक सोनी, अति. पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना रतलाम द्वारा रेलवे स्टेशन रतलाम में प्लेट फार्म में सघन चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि प्लेट फार्म नं. 4 पर एक व्यक्ति जो सोने के आभूषणो की तस्करी कर रहा है व मुंबई जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहा है । चैकिंग टीम द्वारा प्लेटफार्म न. 04 पर फुटओवर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति बैग लिये खड़ा दिखा जिससे पूछताछ करने पर अपना नांम कमलेश सिंह बताय व उसके बैग में सोने की धातु अलग-अलग प्रकार के आभूषणो का कुल वजन 1.56 कि.ग्रा. कुल कीमती लगभग 85,00,000/- रुपये मिले जिनके बिल एवं अन्य कोई दस्तावेज उपलब्ध नही होने व आभूषणो के बारे में संतोष प्रद उत्तर नही देने तथा तस्करी के संदेह से जीएसटी व आयकर अधिकारी रतलाम को सूचना दी गई जिनके समक्ष विधिवत जप्ती की कार्यवाही की गई तथा अग्रिम कार्यवाही जीएसटी व आयकर विभाग द्वारा की जा रही है आगामी धार्मिक त्योहारो एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अवैध परिवहनो के रोकथाम हेतु चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान सतत जारी रहेगा तथा रेलवे का उपयोग अवैध परिवहन हेतु नही करने दिया जायेगा
0 Comments