Header Ads Widget

खबरों एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - हेमंत मेहरा...8319962512

सरवानिया पुलिस की अलर्टनेट पर चोरो ने लगाया चुना, मेन रोड पर एसबीआई के एटीम को पर चोरी की बड़ी वारदात, पुलिस की पेट्रोलिंग सवालों के घेरे

सरवानिया महाराज में आज बीति रात जावी चौराहे पर स्थिति एसबीआई के एटीएम पर जिस सफाई से हाथ किया है उसने सरवानिया पुलिस की पट्रेालिंग की पोल खोलकर रख दी है । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जैसे ही एटीएम का शटर उठाया गया तो अंदर एसबीआई के एटीएम पूरी तरह से खुला पड़ा हुआ था जिसमें से सभी नोट गायब दिख रहे थे । मौके पर दिखाई दी स्थिति के अनुसार चोरो ने शटर के ताले तोडते हुए एटीम को किसी औजार आदी से काटा जाकर घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत हो रहा है लेकिन अभी कितनी राशि गई और किस प्रकार से घटना को कैसे अंजाम दिया यह सब कुछ बैंक व जिम्मेदारों द्वारा स्पष्ट किए जाने पर ही साफ हो सकेगा । घटना की जानकारी तुरंत सरवानिया पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांँच शुरू की है । घटना के संबंध में जब पुलिस चौकी प्रभारी उनि राजेन्द्रसिंह सिसोदिया को फोन लगया गया तो उनसे संपर्क नही हो पाया ।वैसे आम जनता को यह ज्ञात रहे रहे कि पिछले करीब एक वर्ष में सरवानिया पुलिस की लापरवाही के एक के बाद एक कई किस्से है और इस अवधि के दौरान क्राइम रेट हाई हुआ है ।

Post a Comment

0 Comments